भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शपथ ग्रहण, मातृ भारती का गठन और...




लोहरदगा लोहरदगा, मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय, लोहरदगा में तरुण एवं कन्या भारती के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह, मातृ भारती की गोष्ठी तथा राखी निर्माण एवं मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही महाविद्यालय परिसर में वृक्षाबंधन कार्यक्रम के माध्यम से वृक्षों की रक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा एवं सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार के प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी ने दीप प्रज्वलित कर की। अतिथियों का स्वागत आचार्या रश्मि साहू ने किया। मुख्य अतिथि विनोद राय ने प्रधानमंत्री भैया-बहनों सहित तरुण एवं कन्या भारती के मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए आचार्या रेणु ने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा को उजागर करने और नेतृत्व क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इससे विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी भी मिलती है। प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी ने कहा कि दायित्व मिलना और उसे सही तरीके से निभाना महत्वपूर्ण है। उपाध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का निर्वहन भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। महाविद्यालय में मातृ भारती की गोष्ठी भी आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत ब्रह्मनाद से हुई। प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने मातृ भारती के गठन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विद्या भारती का अभिन्न अंग है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र विकास में माताओं की सहभागिता सुनिश्चित करना है। बैठक में गुड़िया देवी को संयोजिका तथा सुरबाला कुमारी और रीना देवी को सहसंयोजिका चुना गया। गुड़िया देवी ने कहा कि मातृ सम्मेलन और गोष्ठियों के माध्यम से महिलाओं को अपने विचार रखने का मंच मिलता है। बैठक में शीला देवी, सरिता देवी, प्रतिमा उरांव, प्रमिला उरांव, पूनिया उरांव, जयंती टोप्पो सहित कई छात्र-छात्राओं की माताएं उपस्थित रहीं। राखी निर्माण प्रतियोगिता में प्रिया साहू ने प्रथम, आंचल कुमारी साहू ने द्वितीय और खुशी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में प्रज्ञा साहू प्रथम, सानिया मेहर द्वितीय और पूजा उरांव तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम शामिल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थी एवं अन्य।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top