भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विधायक ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, टकरमा अघरमा व बरवाडीह में विभिन्न...




स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित फुटबॉल और हॉकी टूर्नामेंट में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अघरमा, टकरमा और बरवाडीह में आयोजित प्रतियोगिताओं में उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेल को युवाओं के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। टकरमा में पुरुष एवं महिला हॉकी तथा फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। यहां विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के साथ सिसई विधायक जिगा मुंडा भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पुरुष हॉकी के फाइनल मुकाबले में ससन टोली की टीम ने मिंज ब्रदर्स, मुराईटोली को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं फुटबॉल फाइनल में देसी धुरंधर ने एससीएफसी को 1-0 से पराजित कर चैंपियन का खिताब जीता। महिला हॉकी के फाइनल में कोनबीर की टीम ने सोसो, गुमला को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। अघरमा में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। अघरमा में आयोजित फादर ऐग्नैलो फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में ड्रैगन इलेवन ने मुंडा ब्रदर्स, लुंगटू को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बरवाडीह में आयोजित पुरुष एवं महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में भी 16 टीमों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग के फाइनल में सनबोथा यूनिट ने कोलेबिरा सेमरटोली को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर खिताब जीता। वहीं महिला वर्ग में बरवाडीह यूनिट ने रैसिया जितियाटोली को 1-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में इस तरह के स्थानीय टूर्नामेंटों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ शिक्षा पर भी ध्यान देने की अपील की। अनुशासन पर भी जोर दिया। मौके पर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा, कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी, जिला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, पश्चिम मंडल अध्यक्ष कुलदीप सोरेंग, फादर ब्रिसियुस, राहुल टेटे, संतोष बा, फा. राजेश टेलिस, फा. डेन्जिल परेरा, फा. ऐलरिक फ्रांसिस, फा. सुमेलन, रोहित सोरेंग सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top