भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विप्र फाउंडेशन और विश्व ब्राह्मण संघ ने आंदोलनरत विद्यार्थियों के बीच बांटी...




रामगढ़|विप्र फाउंडेशन व विश्व ब्राह्मण संघ की रामगढ़ शाखा ने झारखंड जेपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन का समर्थन किया है। वहीं, दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने भारी बारिश के मद्देनजर रांची जाकर छात्रों के बीच 100 छातों के साथ खाद्य सामग्री का वितरण किया। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने झारखंड सरकार से छात्रों के हित में जल्द से जल्द निर्णय लेने की मांग की है। अगर सरकार कोई पहल नहीं करती है तो विप्र फाउंडेशन पूरे झारखंड प्रदेश में छात्रों के समर्थन में आंदोलन में सहयोग करेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण संघ सह विप्र फाउंडेशन प्रदेश संगठन महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा, रामगढ़ जिलाध्यक्ष कमल शर्मा, रामगढ़ जिला कोषाध्यक्ष गोकुल शर्मा, रामगढ़ ज़िला महामंत्री संदीप शर्मा, दिनेश शर्मा, राहुल शर्मा, संजय शर्मा, देव शर्मा आदि शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top