![]()
सरायकेला| विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सरायकेला के सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक सरायकेला में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुपमा कुमारी ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रहित एवं मानव जीवन हित में रक्तदान करने के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को नियमित रूप से अपना रक्त दान करने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई की देश में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए स्वयं सहित अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों, सहयोगियों और आमजन को भी नियमित रूप से सुरक्षित अवैतनिक रक्तदान करने के लिए जागरूक करेंगे। साथ ही जब भी कभी किसी को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी लोग और बिना किसी भेदभाव के रक्तदान करने की शपथ दिलाई गई। ब्लड बैंक सरायकेला के लैब टेक्नीशियन अर्धेंदु कुमार सिंह सहित पूरी टीम की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि हर किसी का प्रयास होना चाहिए कि रक्त की कमी से अपने आसपास के किसी भी व्यक्ति की जान ना जाए।
Source link