![]()
वेद प्रचार सप्ताह के तहत जिले के सेन्हा ग्राम में गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा झारखंड के संचालक आचार्य शरद चंद्र आर्य के नेतृत्व में वेद प्रचार सप्ताह के प्रथम दिन हवन, प्रवचन एवं भजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान आचार्य शरद चंद्र ने कहा कि गुरुकुल शांति आश्रम के द्वारा आयोजित प्रचार सप्ताह जिले के सभी प्रखंडों में संपन्न किया जाएगा। उन्होंने यज्ञ व हवन के विधि विधान के बारे में बताते हुए कहा कि हवन से पूरे प्राकृतिक क्षेत्र और मानव समूह का कल्याण होता है। सबों को प्रतिदिन अपने घरों में हवन करना चाहिए। इससे वातावरण में शुद्धता व शांति मिलती है। वहीं लाल बालकिशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि हवन करने से वातावरण शुद्ध होता ही है साथ ही आसपास नवजीवन का संचार होता है। हवन में उपस्थित लोग।
Source link