उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनाबाक, फतेहपुर में पदस्थापित प्रभारी प्रधानाध्यापक सोहन हांसदा के रविवार को निधन से शिक्षा जगत एवं शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि वह पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। बीमारी के दौरान ही रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। सोहन हांसदा जामताड़ा के सुभाष चौक स्थित शिक्षक कॉलोनी में रहते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षक समुदाय, सहकर्मियों एवं परिचितों में शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। शिक्षक संघ की ओर से शोक व्यक्त करते हुए कहा गया कि सोहन हांसदा शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षक थे। विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया। उनके निधन से शिक्षा जगत ने एक कर्मठ एवं जिम्मेदार शिक्षक को खो दिया है, जिसकी भरपाई करना कठिन है।
Source link