भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शून्य से शिखर तक… बहन के एक आइडिया ने बदल दी भाई...


Last Updated:

Success Story: जमशेदपुर के युवा उद्यमी संजीव मार्डी ने अपनी बहन के साथ ऑक्सिडाइज ज्वैलरी ब्रांड PORAYNE शुरू किया. आज वह झारखंडी कला आधारित हस्तनिर्मित प्रोडक्ट्स से बड़ा कारोबार खड़ा कर चुके हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर: आज के आधुनिक दौर में भले ही लोग समानता की बातें करते हैं, लेकिन आज भी समाज के कई हिस्सों में लड़के और लड़कियों के बीच फर्क किया जाता है. हालांकि जमशेदपुर के युवा उद्यमी संजीव मार्डी ने अपनी मेहनत और सोच से यह साबित कर दिया है कि सफलता हासिल करने के लिए सोच और हुनर मायने रखता है, ना कि लड़का या लड़की होना. अपनी बहन के साथ शुरू किया गया एक छोटा सा आइडिया आज एक बड़े ब्रांड का रूप ले चुका है और हर महीने लाखों का कारोबार कर रहे हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

संजीव मार्डी बताते हैं कि एक दिन वह अपनी बहन के साथ सामान्य बातचीत कर रहे थे. उसी दौरान उनकी बहन ने कहा कि ‘भैया, आप बहुत अच्छा आर्ट और क्राफ्ट करते हैं. साथ ही ज्वेलरी डिजाइनिंग में भी आपकी रुचि है. आजकल सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर ऑक्सिडाइज ज्वैलरी काफी ट्रेंड में है तो क्यों ना हम लोग इसे बनाना शुरू करें.’ बस यही बात संजीव के मन में बैठ गई. इसके बाद उन्होंने कुछ दिनों तक इस क्षेत्र में रिसर्च किया, बाजार को समझा और फिर धीरे-धीरे अपने हाथों से ऑक्सिडाइज ज्वैलरी बनाना शुरू किया.

जानें संजीव मार्डी के ब्रांड का नाम

शुरुआत में उन्होंने छोटे स्तर पर इयररिंग्स और झुमके तैयार किए, लेकिन उनकी खासियत यह थी कि हर डिजाइन दूसरे से बिल्कुल अलग होता था. लोगों को उनके डिजाइन बेहद पसंद आने लगे. सोशल मीडिया के जरिए उनकी ज्वैलरी तेजी से लोकप्रिय होने लगी. इसके बाद संजीव ने अपने ब्रांड ‘PORAYNE’ की शुरुआत की. आज यह ब्रांड सिर्फ ऑक्सिडाइज ज्वैलरी तक सीमित नहीं है, बल्कि बैंगल्स, झुमके, होम डेकोर मिरर, तोरण और कई तरह के हस्तनिर्मित उत्पाद भी तैयार करता है.

संजीव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उनके हर प्रोडक्ट में झारखंड की संस्कृति और पारंपरिक कला की झलक देखने को मिलती है. वह अपने डिजाइन में लोकल आर्ट और ट्राइबल टच देने की कोशिश करते हैं, जिससे लोगों को उनके उत्पाद काफी अलग और आकर्षक लगते हैं. यही वजह है कि आज उनके प्रोडक्ट्स सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कई ऑफलाइन स्टोर्स में भी उपलब्ध हैं.

जमशेदपुर के युवा उद्यमियों में है बड़ा नाम

संजीव मार्डी आज जमशेदपुर के युवा उद्यमियों में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. उन्होंने यह साबित किया है कि अगर परिवार का साथ और खुद पर विश्वास हो तो एक छोटा सा आइडिया भी बड़ी सफलता में बदल सकता है. उनकी यह कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो कुछ नया करने का सपना देखते हैं. साथ ही यह भी दिखाती है कि लड़का और लड़की मिलकर अगर किसी काम को पूरी मेहनत और ईमानदारी से करें, तो सफलता जरूर मिलती है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top