भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

संत निरंकारी मिशन ने धोबना स्कूल में चलाया पौधरोपण अभियान



हरित विश्व की ओर एक सार्थक कदम बढ़ाते हुए संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा, मिशन की सेवा-भावना से प्रेरित होकर आयोजित अभियान के तहत पोसोई ब्रांच अंतर्गत धोबना हाई स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। पौधारोपण के दौरान शीशम, करम सहित अन्य छायादार, उपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाए गए। मिशन से जुड़े सेवा दल के भाई-बहनों ने पौधों के संरक्षण, उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top