भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सड़क व बिजली के मुद्दे पर भाजपा ने आंदोलन की दी चेतावनी




भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ क्षेत्र की बदहाल सड़कों, पेयजल संकट, बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर भाजपा धालभूमगढ़ मंडल ने प्रखंड कार्यालय में ज्ञापन दिया। बुधवार को मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में जर्जर सड़कों की तुरंत मरम्मत की मांग की गई। नालियों की सफाई कराने की मांग रखी गई। जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही गई। बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की गई। प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन, अन्य सरकारी योजनाओं के पात्र लोगों को जल्द लाभ देने की मांग भी रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ग्राम डोभा में जलमीनार तैयार है। पानी की व्यवस्था नहीं है। पंचायत जुनवानी गांव में दो साल से जलमीनार तैयार है। पानी का संचालन नहीं हुआ। जल्द संचालन की मांग की गई। कोकपाड़ा में साल भर से जलमीनार तैयार है। आधी पाइपलाइन बिछी है। आगे पाइपलाइन नहीं बिछी। पानी का संचालन भी नहीं हुआ। त्वरित कार्रवाई कर पानी मुहैया कराने की मांग की गई। पावड़ा नरसिंहगढ़ में पहले से पुरानी पाइप से पानी का कनेक्शन है। नई पाइपलाइन बिछाने के दौरान पुरानी पाइपलाइन कट गई। इसे जल्द मरम्मत कराने की मांग की गई। नरसिंहगढ़ रेलवे फाटक के मुख्य रास्ते की स्थिति दयनीय बताई गई। भाजपा ने कहा कि प्रशासन ने जनहित में जल्द कार्रवाई नहीं की तो क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने के लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top