भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सत्यभामा पब्लिक स्कूल में मनाया रक्षाबंधन महोत्सव




शहर के सुभाष चौक निकट संजय गांधी पथ स्थित सत्यभामा पब्लिक स्कूल में भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और अटूट विश्वास के प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने सुंदर राखियाँ बनाईं, एक-दूसरे की कलाई पर राखी बाँधी तथा भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के महत्व को समझा। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बच्चों को रक्षाबंधन की परंपरा एवं इसके सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया। रंग-बिरंगी सजावट और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया। विद्यालय परिवार ने सभी को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top