भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

समयबद्ध और त्रुटिरहित जनगणना करने पर जोर




भास्कर न्यूज | गढ़वा जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सफल क्रियान्वयन को लेकर गढ़वा जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान जनगणना कार्य को व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला, अनुमंडल, चार्ज, अपर चार्ज और शहरी जनगणना प्राधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं, जनगणना कार्य में तकनीकी सहयोग प्रदान करने वाले तकनीकी सहायकों के लिए 28 और 29 अक्टूबर को अलग से प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को जनगणना की प्रक्रिया, उनकी जिम्मेदारियों तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य निष्पादन की जानकारी दी जा रही है। इससे जनगणना का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न हो सकेगा। मौके पर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि जनगणना देश की जनसंख्या से संबंधित विश्वसनीय आंकड़े जुटाने की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है। इसके माध्यम से जनसंख्या की स्थिति, सामाजिक एवं आर्थिक विशेषताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों की आवश्यकताओं की जानकारी मिलती है। उपायुक्त ने कहा कि जनगणना की सफलता के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। आंकड़ों की शुद्धता पर विशेष ध्यान देना होगा। कार्य की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देना होगा। सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर जनगणना संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना पदाधिकारी विकास कुमार राय, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर जिला जनगणना पदाधिकारी कुमार दीप एक्का, तीनों अनुमंडलों के अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी तथा सहायक चार्ज प्राधिकारी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top