भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, नाला सीडीपीओ से मांगा...




जामताड़ा | किसानों को आधुनिक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त आलोक कुमार ने बिरसा डिजिटल कृषि जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिले के प्रत्येक किसान तक आधुनिक कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से जागरूकता रथ और किसान संगोष्ठियों में भाग लेकर नई तकनीकों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की। जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने बताया कि यह डिजिटल कृषि रथ 15 जुलाई तक निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों और गांवों का भ्रमण करेगा। प्रत्येक पड़ाव पर किसान गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान, कृषि यंत्रीकरण, उन्नत बीज, मिलेट मिशन, अल-नीनो के संभावित प्रभाव से निपटने की तैयारी तथा वैज्ञानिक खेती के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। भास्कर न्यूज | जामताड़ा उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पोषण ट्रैकर, टीएचआर वितरण, आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड तथा वीएचएसएनडी सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के सभी पात्र लाभुकों को शत-प्रतिशत योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र लाभार्थी को योजना के लाभ से वंचित नहीं रखा जाए और किसी भी अपात्र व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिले। नाला प्रखंड का प्रदर्शन कमजोर, सीडीपीओ तलब समीक्षा के दौरान नाला प्रखंड का प्रदर्शन सबसे कमजोर पाए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित सीडीपीओ से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए तथा चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी के 73 रिक्त पद जल्द भरने का निर्देश बैठक में बताया गया कि जिले में आंगनबाड़ी सेविका के 27 और सहायिका के 46 पद रिक्त हैं। इस पर उपायुक्त ने एक माह के भीतर पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से चयन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top