भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सरिया थाना पर भाजपा का प्रदर्शन:इंस्पेक्टर को हटाने और प्रेम कुमार की...




गिरिडीह के सरिया थाना परिसर में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने थाना का घेराव कर धरना दिया, जिसमें पोखरियाडीह निवासी प्रेम कुमार मंडल की गिरफ्तारी और थाने में कथित मारपीट के विरोध में कार्रवाई की मांग की गई। धरना का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता बबलू कुमार मंडल ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात पुलिस ने प्रेम कुमार मंडल को फोन कर थाना बुलाया था। उनके अनुसार, थाना पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने प्रेम कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की भाजपा नेताओं ने सरिया इंस्पेक्टर को तत्काल हटाने और प्रेम कुमार मंडल को सम्मानपूर्वक रिहा करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने थाना के मुख्य गेट पर बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस धरने में भाजपा नेता मनीष मंडल, नरेश रजक, बबलू कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) धनंजय राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से बातचीत की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। दूसरी ओर, सरिया थाना प्रभारी पिक्कू कुमार ने बताया कि प्रेम कुमार मंडल के खिलाफ मारपीट और छिनतई का मामला दर्ज है, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। थाना प्रभारी ने पुलिस पर लगाए गए मारपीट के आरोपों को बेबुनियाद बताया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top