भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सर्दी के कपड़े खरीदने हैं तो पलामू में यहां आएं, वूलन मेले...


Last Updated:

Palamu Woolen Fair: पलामू में सर्दियों की शुरुआत के साथ गर्म कपड़ों का वूलन मेला शुरू हो गया है. यहां 150 से 1500 रुपये तक के कपड़े मिल रहे हैं और बाई वन गेट वन फ्री ऑफर भी चल रहा है. आप अपनी पसंद, बजट और जरूरत के हिसाब से शॉपिंग कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

पलामू. सर्दियों का मौसम शुरू होते ही गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है. दरअसल सीजन बदलते ही गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ जाती है. वहीं पलामू में खास तौर पर गर्म कपड़ों के लिए सेल लगी है. बता दें कि यहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है. खास बात यह है कि मेले में कपड़ों की कीमत 150 रुपये से शुरू होकर 1500 रुपये तक दी जा रही है.

महिलाओं के लिए यूनिक कलेक्शन
फैक्ट्री सेल का संचालन कर रहे रवि गुप्ता ने बताया कि ठंड के मौसम में वूलन मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस बार खास तौर पर महिलाओं के लिए यूनिक कलेक्शन मंगाया गया है. इसमें कार्डिगन, हुडी, कुर्ती, टू-पीस सेट, लोअर, ब्लेजर, जैकेट और वेलवेट के कपड़े शामिल हैं. इसके अलावा ऊनी शॉल की भी कई आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं. महिलाएं अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार अलग-अलग रंग और डिजाइन के गर्म कपड़ों की खरीदारी कर सकती हैं.

पुरुषों के लिए भी गर्म कपड़ों की पूरी रेंज
मेले में पुरुषों के लिए भी गर्म कपड़ों का विस्तृत कलेक्शन रखा गया है. इसमें हाफ जैकेट, फुल जैकेट, विंड स्वेटर, चीटर, हुडी, फुल स्लीव्स टी-शर्ट और स्वेटर शामिल हैं. यहां कम कीमत में रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर आकर्षक डिजाइन वाले गर्म कपड़े उपलब्ध हैं. वहीं बच्चों के लिए अलग सेक्शन बनाया गया है, जिसमें स्वेटर, हुडी, टोपी और जैकेट की नई रेंज रखी गई है. छोटे बच्चों के लिए भी ठंड से बचाव के लिहाज से कई विकल्प मौजूद हैं.

150 से 1500 रुपये तक कीमत
रवि गुप्ता ने आगे बताया कि मेले में गर्म कपड़ों की कीमत आम लोगों के बजट को ध्यान में रखकर तय की गई है. यहां 150 से 1500 रुपये तक के कपड़े उपलब्ध हैं. 150 रुपये में हाईनेक, स्वेटर समेत बच्चों के लिए कई तरह के कपड़े मिल रहे हैं. उनका उद्देश्य लोगों को कम कीमत में अच्छी क्वालिटी के गर्म कपड़े उपलब्ध कराना है. उन्होंने बताया कि सभी आइटम पर एक खरीदें, एक मुफ्त की स्कीम लागू है, जिससे ग्राहक कम खर्च में अधिक खरीदारी कर सकते हैं.

लुधियाना से मुंबई तक मंगाए जाते हैं कपड़े
आगे कहा कि मेले में बिक्री के लिए कपड़े देश के अलग-अलग शहरों से मंगाए जाते हैं. इनमें लुधियाना, दिल्ली, मुंबई और सूरत प्रमुख हैं. वहां से थोक में कपड़ों की खरीदारी की जाती है. बड़े पैमाने पर खरीदारी के कारण ट्रांसपोर्ट और डिस्ट्रीब्यूशन लागत में बचत होती है. इसका सीधा फायदा ग्राहकों को दिया जाता है. इसी वजह से यहां बाजार की तुलना में कम कीमत पर गर्म कपड़े उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है. यहां पर खास तौर पर बाई वन गेट वन फ्री ऑफर चल रहा है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top