![]()
भास्कर न्यूज |गिरिडीह सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को प्री-प्राइमरी (नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी) के बच्चों के लिए ‘क्विज प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की अतिथि निर्देशिका रमनप्रीत कौर, प्राचार्या ममता शर्मा और सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर रूपा मुद्रा ने किया। अतिथियों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह कार्यक्रम पचंबा स्थित ‘एसजीआईएस मिलीमीटर्स’ परिसर में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करना और खेल-खेल में उनके सामान्य ज्ञान व मानसिक कौशल को बढ़ाना था।कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया गया, ताकि बच्चे न केवल ज्ञान अर्जित करें, बल्कि क्विज प्रतियोगिता के प्रारूप से भी परिचित हो सकें। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों से उनकी आयु के अनुरूप सरल और रोचक प्रश्न पूछे गए। इनमें रंगों, फलों, जानवरों और कविताओं से जुड़े सवाल शामिल थे। नन्हे प्रतिभागियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया और अपने जवाबों से सभी को प्रभावित किया।
Source link