भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सस्ते में मिलेगा ‘शगुन’ वाला यूनिक गिफ्ट! रांची की इसी गली में...


Last Updated:

रांची के अपर बाजार स्थित महावीर चौक पर बजट-फ्रेंडली शादी के गिफ्ट्स की कई दुकानें मौजूद हैं. यहां मात्र ₹50 से ₹500 की रेंज में आकर्षक शो-पीस, फोटो फ्रेम, ब्राइडल किट और कस्टमाइज्ड शगुन गिफ्ट मिलते हैं. कम बजट में बेहतरीन और यूनिक उपहार खरीदने के लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है.

शादी के इस सीजन में अगर आप बजट के अनुकूल गिफ्ट की तलाश में हैं, तो रांची के अपर बाजार स्थित महावीर चौक के समीप आ सकते हैं. यहां आपको बजट-फ्रेंडली शो-पीस, फोटो फ्रेम और अन्य उपहारों की 10 से 12 दुकानें एक ही कतार में मिल जाएंगी. कम खर्च में बेहतरीन गिफ्ट खरीदने के लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है.

यहां मात्र ₹50 से ₹500 की रेंज में एक से बढ़कर एक उपहार उपलब्ध हैं. गैलरी गिफ्ट स्टोर के संचालक अमित ने बताया कि उनके पास ₹50 से शो-पीस की शुरुआत हो जाती है. इसके अलावा, राधा-कृष्ण का बड़ा फोटो फ्रेम सिर्फ ₹200 में मिल जाएगा. जिसे वे तुरंत पैक भी करके देते हैं.

अगर आपका बजट ₹400 से ₹500 का है, तो यहां घर सजाने के लिए खूबसूरत पॉट और आर्टिफिशियल फ्लावर्स मिल जाएंगे. प्रदीप गैलरी स्टोर के संचालक प्रदीप ने बताया कि इस रेंज में राधा-कृष्ण, गणेश जी की प्रतिमा और कपल डांसिंग जैसे कई बड़े आकार के शो-पीस उपलब्ध हैं. ये दिखने में काफी आकर्षक और उपहार देने के लिए बेहतरीन हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यदि आप दुल्हन को उपहार देना चाहते हैं, तो ₹500 के अंदर ब्राइडल चूड़ी सेट और उसका पूरा किट उपलब्ध है. वहीं, दूल्हे के लिए टाई, पर्स और पेन का एक शानदार कॉम्बो सेट मिल जाएगा. इन दुकानों पर शादी के गिफ्ट के लिए कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. जिन्हें आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार आसानी से चुन सकते हैं.

यहां आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी पांच चीजें चुनकर गिफ्ट कस्टमाइज भी करवा सकते हैं. इन चीजों को एक खूबसूरत, डिजाइनर और रंग-बिरंगी चुनरी में बांधकर बिल्कुल ‘शगुन’ की तरह तैयार कर दिया जाता है. इस कस्टमाइज्ड गिफ्ट पैक की कीमत भी ₹500 के अंदर ही होती है. कम बजट में एक बेहद यूनिक, पारंपरिक और खूबसूरत उपहार देने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top