भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सहायक अध्यापक महासंघ की बैठक में समान कार्य के लिए समान वेतन...




भास्कर न्यूज | गिरिडीह विभिन्न लंबित मांगों, शिक्षा विभाग की कार्यशैली के विरोध में सहायक अध्यापक महासंघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को झंडा मैदान में हुई। अध्यक्षता जिला महासचिव सुखदेव हाजरा ने की। संघ के जिलाध्यक्ष, राज्य के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नारायण महतो मौजूद थे। बैठक में मानदेय भुगतान में देरी का मुद्दा उठा। वर्ष 2023 से लंबित 4 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि की राशि की मांग रखी गई। ईपीएफ, पेंशन मद में अनियमितता पर आपत्ति जताई गई। बार-बार प्रमाणपत्र सत्यापन कराने का विरोध किया। 269 पारा शिक्षकों का एक वर्ष से लंबित मानदेय भी उठाया गया। बैठक में जिला कार्यकारिणी समिति का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से ठाकुर दास, सुरेश प्रसाद महतो, अरुण कुमार मंडल, रामचंद्र मंडल, उमाशंकर राणा, पुनीचंद मंडल, कामेश्वर प्रसाद यादव, डमरूलाल मरांडी, मनोज यादव समेत कई शिक्षकों को जिला कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया। नारायण महतो ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था काफी हद तक सहायक अध्यापकों पर निर्भर है। जनगणना, चुनाव, विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी सहायक अध्यापक निभाते हैं। समान कार्य के लिए समान वेतन अब तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सरकार समान काम ले रही है तो समान वेतन भी दे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया। सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने हाल में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। बैठक में मनोज कुमार शर्मा, दीपक कुमार, लालजीत कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव, मुन्ना कुमार दास, यीशु हेंब्रम, अजय कुमार, राधेश्वर महतो, मुकेश प्रसाद वर्मा समेत जिले भर के शिक्षक मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top