भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

साइक्लोन ‘अर्नब’ के कारण 11 जोड़ी ट्रेनें रद्द:रेलवे ने 29 और 30...




चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण लगातार बारिश और तेज हवाओं की आशंका के बीच रेलवे ने 11 जोड़ी ट्रेनें रद्द की हैं। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद दक्षिण तटीय रेलवे जोन (SEoR) ने तटीय और पर्वतीय रेल मार्गों पर चलने वाली कुछ एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रोकने का फैसला किया। रेलवे की अधिसूचना के मुताबिक, संभावित खतरे वाले इलाकों में पटरियों को नुकसान पहुंचने की आशंका के चलते ट्रेनें रद्द की गई हैं। घर आने वाले यात्रियों की चिंता बढ़ी दीवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों से ठीक पहले ट्रेनों के रद्द हो जाने के कारण इस रूट से अपने घर आने वाले यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। पहले ही काफी जद्दोजहद के बाद टिकट बुक करा चुके यात्रियों को अब फिर से आने वाले दिनों में टिकट मिल पाना काफी मुश्किल साबित होने वाला है। ​यात्रियों के लिए विशेष सलाह
​रेलवे प्रशासन ने सभी सम्मानित यात्रियों से अपील की है कि वे घर से स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस अवश्य जांच लें। असुविधा से बचने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (NTES/IRCTC), पूछताछ काउंटर अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर अद्यतन जानकारी प्राप्त करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top