भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सातवीं के छात्र की मौत के मामले में खुलासा: शिकायत से नाराज...



चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (चारु) में सातवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र रविकांत हेंब्रम की हत्या के मामले में पुलिस ने चार नाबालिग छात्रों को पकड़ा है। उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

.

सदर एसडीपीओ सनी वर्धन ने बताया कि रविकांत अपने साथियों की शिकायत शिक्षकों से करता था। इसी बात से नाराज होकर चार सहपाठियों ने गमछे से उसका गला घोंट दिया।

रविकांत गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के चोरनीतरी गांव के रहने वाले राजेश हेंब्रम का बेटा था। उसकी मौत हॉस्टल में हुई थी।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिजनों में भारी मातम और आक्रोश व्याप्त है।

परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य-वार्डन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि सोमवार की रात को ही विद्यालय परिसर में यह घटना हो गई थी, लेकिन इसकी सूचना परिजनों को तुरंत नहीं दी गई और मामले को छिपाने का प्रयास किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top