Last Updated:
Ranchi Famous Chicken Pitha Recipe: रांची में आदिवासी समुदाय के लोग ठंड के मौसम में विशेष चिकन पीठा बनाते हैं. इसे साल के पत्तों के अंदर कढ़ाई में पकाया जाता है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और इसकी काफी डिमांड रहती है. यह रेसिपी आम चिकन की रेसिपी से काफी अलग होती है और बिना घी-तेल के बनती है.
रांची. आदिवासी लोग खासतौर पर चिकन पीठा बनाते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग है. इसको कढ़ाई में साल के पत्ते डालकर बनाया जाता है. उसके ऊपर चिकन और चावल का मिक्सचर डाला जाता है. उसके ऊपर फिर पत्ता डाला जाता है. इस तरीके से इसे तैयार किया जाता है. कुल मिलाकर पत्ते के अंदर यह बनकर तैयार होता है और खाने में काफी लाजवाब लगता है. खासतौर पर ठंड के मौसम में लोग इसे खाना पसंद करते हैं. इस रेसिपी को बनाते हुए सरिता बताती हैं कि खाने में यह बेहद स्वादिष्ट लगता है. ठंड के मौसम में इसकी डिमांड अधिक रहती है. इसके लिए सबसे पहले आपको पेस्ट तैयार करना होता है.
इस तरीके से तैयार होता है पेस्ट
सरिता बताती हैं कि सबसे पहले हम चावल का पेस्ट लेते हैं. चावल को पीस लेते हैं और उसका पेस्ट बन जाता है. उसमें फिर हम फ्राई किया हुआ चिकन डालते हैं. चिकन को छोटे-छोटे पीस में काट देते हैं. उसको अच्छे से फ्राई कर लेते हैं, फिर इस पेस्ट में डालते हैं. इसमें हल्दी, नमक, धनिया पाउडर और थोड़ा सा तेल डालते हैं. बस, हो गया. इससे अधिक और कुछ भी नहीं.
इसके बाद आपको कढ़ाई चढ़ानी है. इसमें अलग से तेल की जरूरत नहीं पड़ती. कढ़ाई में आप साल के दो-चार पत्ते डाल दीजिए और इसी पत्ते के ऊपर आपको चीला के शेप में यह पेस्ट डालना है. अच्छे से फैला दीजिए और फिर इसके ऊपर एक और बड़ा पत्तल रख दीजिए.
15 मिनट में बनकर हो जाएगा तैयार
इसके बाद आपको इसके ऊपर कोई बड़ा और मजबूत ढक्कन रख दीजिए, ताकि अच्छे से एडजस्ट हो जाए और अच्छी तरह पक जाए. आंच को मीडियम रखते हुए 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए. फिर आप निकालिए और देखिए, पत्ता पूरा जल गया होगा और अंदर यह पूरी तरह तैयार है. यह खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.
About the Author
Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…