भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सिर्फ ₹50000 में शुरू करें गर्म कपड़ों का कारोबार, हर महीने होगी...


बोकारो: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में जैकेट, स्वेटर, कोट और अन्य गर्म कपड़ों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में युवा कम पूंजी लगाकर इस सीजनल कारोबार की शुरुआत कर अच्छी आमदनी कर सकते हैं. इस बिजनेस की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए बड़ी दुकान या भारी निवेश की जरूरत नहीं होती है, बल्कि युवा चाहें तो सड़क किनारे छोटा स्टॉल लगाकर भी गर्म कपड़ों की बिक्री कर सकते . इस कड़ी में बोकारो चास स्थित एमजे फैशन के संचालक प्रिंश ने इस बिजनेस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया है.

50 हजार रुपये में करें कारोबार

लोकल 18 से खास बातचीत में प्रिंश ने बताया कि कोई भी महज 50 हजार रुपये की शुरुआती पूंजी लगाकर गर्म कपड़ों का कारोबार शुरू कर सकता है. इसमें करीब 40 हजार रुपये गर्म कपड़ों के स्टॉक पर खर्च किए जा सकते हैं. जबकि बाकी 10 हजार रुपये कपड़ों के हैंगर और कैरी बैग के लिए करीब 5 हजार रुपये है. वहीं, दुकान लेने पर लगभग 5 हजार रुपये किराये का बजट रखना होगा. वहीं, अगर सड़क किनारे स्टॉल लगाकर कारोबार शुरू करते हैं, तो परिवहन और अन्य जरूरी खर्चों का भी ध्यान रखना जरूरी है.

इन गर्म कपड़ों की रहती है सबसे अधिक मांग

प्रिंश बताते हैं कि सर्दियों के मौसम में जैकेट, स्वेटर, विंटर टी-शर्ट और हुडी जैसे कपड़ों की अच्छी मांग रहती है. खासकर पफर जैकेट, लेदर जैकेट, 2-इन-1 जैकेट और हुडी जैकेट ग्राहकों को काफी पसंद आते हैं. इसलिए कारोबार शुरू करते समय इनकी वैरायटी और ग्राहकों की पसंद का ध्यान रखना जरूरी है.

दिल्ली और लुधियाना से खरीद सकते हैं थोक माल

गर्म कपड़ों की थोक खरीदारी के लिए दिल्ली का जाफराबाद मार्केट, लुधियाना और हरियाणा के बाजार अच्छे विकल्प हैं. यहां से जैकेट, स्वेटर और अन्य सर्दियों के कपड़े थोक कीमत पर खरीदे जा सकते हैं. वहीं, खरीदने से पहले एक ही बाजार पर निर्भर रहने के बजाय दो से तीन बाजारों का दौरा करना चाहिए. इससे अलग-अलग विक्रेताओं की कीमतों की तुलना कर बेहतर दाम पर सामान खरीदा जा सकता है. ऐसे में ज्यादा खुद बाजार जाकर सामान खरीदें और अपनी मौजूदगी में ही उसकी पैकिंग करवाएं.

चार महीने रहता है बिक्री का बेहतर सीजन

प्रिंश के अनुसार, गर्म कपड़ों की बिक्री का मुख्य सीजन करीब 120 दिनों का होता है. नवंबर से फरवरी तक जैकेट, स्वेटर और अन्य गर्म कपड़ों की सबसे अधिक मांग रहती है. ऐसे में कारोबारियों के लिए समय पर स्टॉक तैयार रखना जरूरी है. ताकि सीजन की शुरुआत से ही बिक्री का लाभ मिल सके.

40 हजार के स्टॉक से 30 हजार तक कमाई का मौका

प्रिंश के मुताबिक, करीब 40 हजार रुपये की लागत से थोक बाजार में लगभग 150 से 160 पीस जैकेट का स्टॉक खरीदा जा सकता है. इस कारोबार में सामान की खरीद कीमत के आधार पर करीब 50 से 80 प्रतिशत तक मार्जिन रखा जा सकता है. ऐसे में अच्छी बिक्री होने पर युवा महीने में करीब 30 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं.

सोशल मीडिया से करें दुकान का प्रचार

वहीं, प्रिंस के अनुसार आज के समय में कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया भी एक अच्छा विकल्प है. जहां कारोबारी अपनी दुकान में उपलब्ध गर्म कपड़ों की तस्वीरें और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर शेयर कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बना सकते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top