भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सीसीएल के 240 अधिकारियों को नेतृत्व और प्रबंधन का प्रशिक्षण देगा आईआईएम


रांची19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने अपने अधिकारियों की प्रबंधकीय क्षमता और नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए आईआईएम रांची के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया है। इसके तहत सीसीएल के विभिन्न विभागों और ग्रेड के 240 अधिकारियों को प्रबंधन एवं नेतृत्व विकास का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुक्रवार को दोनों संस्थानों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य बदलते कोयला बाजार की चुनौतियों के अनुरूप अधिकारियों को तैयार करना और संस्थान में भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं की मजबूत टीम विकसित करना है। समझौता हस्ताक्षर समारोह में सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्रा, जीएम (एचआरडी) एमएफ हक, जीएम (लीगल) जोबी वीपी, जीएम (मैनपावर/एनईई) कविता गुप्ता, जीएम (पर्सनल एंड इंडस्ट्रियल रिलेशंस) पल्लब चक्रवर्ती और निदेशक (वित्त) के टीएस संजय सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

आईआईएम रांची की ओर से एग्जीक्यूटिव एजुकेशन एंड कंसल्टिंग के अमित सचान अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के तहत अधिकारियों की निर्णय लेने की क्षमता, रणनीतिक सोच, नेतृत्व कौशल, प्रबंधकीय प्रभावशीलता और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप काम करने की क्षमता विकसित की जाएगी। एमओयू की परिकल्पना से लेकर समन्वय और आयोजन तक की जिम्मेदारी सीसीएल के चीफ मैनेजर (एचआरडी) विकास कुमार सिंह ने निभाई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top