भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सुनार के लाखों के जेवरात चोरी का खुलासा:पति-पत्नी और भतीजा गिरफ्तार; पत्नी...




कोडरमा पुलिस ने चंदवारा थाना क्षेत्र में सुनार अशोक सोनी की मोटरसाइकिल से लाखों के जेवरात चोरी मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले पति-पत्नी और भतीजे सहित तीन आरोपियों को चोरी किए गए सभी जेवरात के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी कुमार शिवाशीष ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 8 जुलाई को हुई इस घटना के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान, टीम ने ओडिशा के जाजपुर से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी राजू दास ने पुलिस को बताया कि उसने अपने भतीजे धनराज प्रधान और पत्नी ट्विंकल दास के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया था। चोरी के बाद, राजू और धनराज ने आभूषणों से भरा बैग ट्विंकल दास को सौंप दिया और मोटरसाइकिल से जाजपुर लौट गए। ट्विंकल सोमवार सुबह कोडरमा रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा जाजपुर जाने वाली थी। पुलिस ने कोडरमा स्टेशन पहुंचकर ट्विंकल को चोरी किए गए आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ट्विंकल दास ने सुनार अशोक सोनी की रेकी की थी। 600 km की दूरी बाइक से तय कर कोडरमा पहुंचे ट्विंकल से सूचना मिलने के बाद, राजू और उसका भतीजा धनराज ओडिशा के जाजपुर से लगभग 600 किलोमीटर की दूरी बाइक से तय कर कोडरमा पहुंचे। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वे दोनों वापस जाजपुर लौट गए थे। एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पकड़ाए गए तीनों चोर अंतरराज्यीय गिरोह के हैं। इस गिरोह का नेटवर्क उड़ीसा के 6 जिलों में फैला है और इस गिरोह के सदस्यों ने दिल्ली, मुंबई, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह से कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पत्नी रेकी करती है, चाचा भतीजा करते हैं चोरी एसपी ने बताया कि राजू दास की पत्नी ट्विंकल दास का काम अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर यह रेकी करना है कि कौन से लोग लगातार ऐसे आभूषण व नगदी लेकर बराबर आना-जाना करते हैं और इसकी सूचना राजू दास व भतीजे धनराज को देते हैं। इसके बाद चाचा-भतीजा द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता है। इसके बाद घटना को अंजाम देने के पश्चात चाचा-भतीजा चोरी किए गए समान को ट्विंकल को देकर वापस जाजपुर चले जाते हैं। इसके बाद ट्विंकल कुछ दिनों के बाद चोरी का सामान सुरक्षित ढंग से ट्रेन के माध्यम से जाजपुर तक पहुचा देती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top