भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सुर​िक्षत व्यापार के लिए चेंबर के प्रतिनिधियों ने एसपी से बात की




लोहरदगा| आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली व छठ महापर्व को लेकर मंगलवार को लोहरदगा चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधि-व्यवस्था व धनतेरस के दिन सुरक्षित व्यापार को लेकर चर्चा की। वहीं बताया गया कि पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले की पुलिस टीम पूरे क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद व चौकस रहेगी। उन्होंने जिले के व्यापारियों से कहा कि वे सुरक्षा की दृष्टि से अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी अवश्य लगवाएं, ताकि किसी आपराधिक घटना के होने पर अपराधियों की पहचान की जा सके। साथ ही धनतेरस के दिन नकद बिक्री राशि प्रतिष्ठान से अन्य गंतव्य तक ले जाने के लिए अकेले न जाएं। पुलिस को सूचना दें। उनकी निगरानी में सुरक्षित रूप से कार्य करें। वहीं धनतेरस के दिन ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही नगर के चार क्षेत्रों को चिह्नित करते हुए वाहन आवागमन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं बताया गया कि उत्तर क्षेत्र में शास्त्री चौक के पास, दक्षिण क्षेत्र में राणा चौक के पास, पूर्व क्षेत्र में बरवाटोली चौक से महावीर चौक रोड की ओर, व पश्चिम क्षेत्र में मुंद्रिका भवन, गुदरी बाजार के पास से वाहनों के आवागमन को रोकते हुए आगे जाने नहीं दिया जाएगा। मौके पर चेंबर अध्यक्ष रितेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य राजेश महतो, गुप्तेश्वर प्रसाद, विजय कुमार खत्री, उत्तम कुमार शर्मा उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top