सूरत के सरथाणा क्षेत्र स्थित आउटर रिंग रोड पर ‘दुखिया का दरबार’ के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक तेज रफ्तार लापरवाह कार चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. गनीमत यह रही कि पूरी घटना बाइक पर लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट पर तेज रफ्तार गाड़ियां चलाना आम बात हो गई है, जिससे लगातार हादसों का खतरा बना रहता है.
Source link