भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सेन्हा में बालू का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, चालक कोई कागजात...



गुमला/चैनपुर| गुमला जिले में दीपावली और आने वाले पर्व-त्योहारों से पहले मिलावटखोरी और अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक के लिए प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में होटलों, मिठाई दुकानों, किराना प्रतिष्ठानों और अन्य व्यावसायिक परिसरों में औचक निरीक्षण किया गया। कार्रवाई का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी आशा राज, कुमार प्रभाकर, रिज़्ज्वल पांडेय और तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा के साथ तंबाकू नियंत्रण नियमों की भी जांच की गई। टीम ने दुकानों को कोटपा 2003 के तहत चेतावनी बोर्ड लगाने, शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद न बेचने और खुले व अवैध तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के निर्देश दिए। वंदना स्मिता होरो ने कहा कि यह अभियान एक दिन का नहीं है और जिलेभर में आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई में सबसे पहले मेसर्स सूरज होटल का निरीक्षण हुआ। वहां बूंदिया में अखाद्य व प्रतिबंधित रंग मिलाकर निर्माण किए जाने की बात सामने आई। टीम ने सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराई और संचालक को चेतावनी दी। लड्डू की शुद्धता जांच के लिए सैंपल लैब भेजा गया। कर्मचारियों को एप्रन, ग्लव्स और हेडगियर पहनने के निर्देश दिए गए। सेन्हा|सेन्हा थाना क्षेत्र में बुधवार को सेन्हा थाने पुलिस ने अवैध रूप से बालू उत्खनन कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। जानकारी के अनुसार, मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जिला खनन निरीक्षक बसंत उरांव व सेन्हा पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के उगरा पंचायत अंतर्गत जोगना कोयल नदी से अवैध रूप से बालू उत्खनन कर परिवहन करते हुए एक स्वराज ट्रैक्टर को जोगना मोड़ के पास से जब्त किया। ट्रैक्टर को थाना में सुरक्षित रखा गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कोयल नदी से एक ट्रैक्टर बालू लोड कर आ रहा था। उसे रोककर चालक से बालू से संबंधित कागजात मांगे गए। चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। इस पर कार्रवाई करते हुए बालू सहित ट्रैक्टर को जब्त किया गया। ट्रैक्टर को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। जिला खनन निरीक्षक से आवेदन प्राप्त होते ही ट्रैक्टर मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर अवैध कारोबारियों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top