भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सेल की पुनर्परीक्षा में 5 जुलाई को शामिल हुए कर्मी ही होंगे...



सिटी रिपोर्टर | बोकारो
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में नॉन-एग्जीक्यूटिव से एग्जीक्यूटिव कैडर में प्रमोशन की तैयारी कर रहे कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। जेम्स-2026 की आगामी पुनर्परीक्षा में सभी कर्मचारी शामिल नहीं हो सकेंगे। प्रबंधन के नए आदेश के अनुसार, केवल वैसे कर्मचारी ही पुनर्परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे, जिन्होंने 5 जुलाई 2026 को आयोजित परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। साथ ही उन्हें निर्धारित अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा। इस फैसले का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि जो कर्मचारी पात्रता रखने के बावजूद किसी कारणवश 5 जुलाई को आयोजित परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे, उन्हें पुनर्परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा। यानी नई परीक्षा में नए अभ्यर्थियों को आवेदन या शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। पूर्व परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की पात्रता के आधार पर ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं, पुनर्परीक्षा की तारीख और परीक्षा से संबंधित अन्य दिशा-निर्देशों के लिए कर्मचारियों को नए सर्कुलर का इंतजार करना होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top