Last Updated:
Sonam Wangchuk Health: दिल्ली उच्च न्यायालय ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर बड़ा कदम उठाया है. अदालत ने केंद्र सरकार को उनकी दैनिक चिकित्सा निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल
Sonam Wangchuk Health: सोनम वांगचुक अनशन पर हैं. वह जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे हैं. उनकी सेहत को लेकर अब दिल्ली हाईकोर्ट भी चिंतित है. इस बीच सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्देश जारी किए हैं. हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि सोनम वांगचुक का रेगुलर चेकअप करे. जी हां, पीआईएल की सुनवाई पर हाईकोर्ट ने सरकारी डॉक्टरों को सोनम की नियमित जांच करने और जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज देने का आदेश दिया.
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की बेंच ने कहा कि हर जीवन अनमोल है. हर नागरिक की जान कीमती है. अदालत ने सरकार से वांगचुक की स्थिति की पूरी जानकारी भी मांगी है. आइए जानते हैं कि कोर्ट ने क्या-क्या निर्देश दिए हैं?
पिछले महीने 28 जून से सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है जिसकी वजह से उनकी सेहत बिगड़ती जा रही है. गुरुवार को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ‘हर नागरिक का जीवन बहुमूल्य है.’ सरकार को उसकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए.
केंद्र सरकार की ओर से वकील तुषार मेहता पेश हुए. उन्होंने अदालत को भरोसा दिलाया कि सोनम वांगचुक का रोजाना मेडिकल चेक-अप हो रहा है. लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है. वकील ने यह भी स्पष्ट किया कि डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक जब भी जरूरत पड़ेगी, तुरंत सोनम वांगचुक का चेक-अप किया जाएगा.
वकील के भरोसे के बाद हाईकोर्ट भी संतुष्ट हो गया. हाईकोर्ट ने कहा कि सोनम वांगचुक का हेल्थ चेक-अप इसी तरह आगे भी जारी रहनी चाहिए. इसके बाद कोर्ट ने इस मामले को बंद कर दिया.
कोर्ट के इस फैसले के बाद यह तो पक्का हो गया है कि सोनम वांगचुक की सेहत पर सरकार लगातार नजर रख रही है. कभी भी जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत इलाज मिल सकेगा. यह फैसला यही दिखाता है कि एक तरफ अपनी बात रखने का हक है, तो दूसरी तरफ किसी की जान बचाना भी उतना ही जरूरी है.
About the Author
Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…और पढ़ें