भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सो रही 6 साल की बेटी पर पिता ने किया डंडे से...


Last Updated:

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी 6 वर्षीय बेटी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद उसने अपनी पत्नी और गांव के कुछ लोगों पर भी हमला करने की कोशिश की. आरोपी के हिंसक व्यवहार को देखते हुए ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी.

सो रही 6 साल की बेटी पर पिता ने किया डंडे से हमला, बच्ची की मौत से सहमा गांवZoom

पिता बना हैवान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. मंझारी थाना क्षेत्र के तांतनगर ओपी अंतर्गत खेड़ियाटांगर गांव में एक पिता ने अपनी ही छह साल की मासूम बेटी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

छोटी बेटी पर अचानक डंडे से हमला
जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब आठ बजे की है. बताया जा रहा है कि लालसिंह पूर्ति नामक व्यक्ति ने घर में सो रही अपनी सबसे छोटी बेटी सोनिया पर अचानक डंडे से हमला कर दिया. उसने बच्ची को लगातार कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. परिवार के लोग तुरंत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पत्नी पर भी हमला करने की कोशिश
परिजनों का कहना है कि लालसिंह पूर्ति पिछले कुछ दिनों से बीमार था और उसका व्यवहार भी असामान्य हो गया था. बेटी की हत्या करने के बाद उसने अपनी पत्नी पर भी हमला करने की कोशिश की. इतना ही नहीं, वह डंडा लेकर गांव के अन्य लोगों के पीछे भी दौड़ पड़ा, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई.

ग्रामीणों ने पेड़ से बांध दिया
आरोपी के हिंसक व्यवहार को देखते हुए ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे किसी तरह काबू में किया और एक पेड़ से बांध दिया. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

सदमे में परिवार के लोग
पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मासूम बच्ची की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोग आरोपी पिता की इस करतूत को लेकर हैरानी जता रहे हैं.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top