भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्कूल बस की चपेट में आने से बच्ची की मौत:हादसे में दो...




जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित अन्ना चौक के पास शनिवार को एक स्कूल बस की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मृत बच्ची की पहचान भोला बागान निवासी रूही कुमारी (7) के रूप में हुई है। रूही अपने परिवार के साथ अन्ना चौक के पास कार की धुलाई कराने पहुंची थी। इसी दौरान एसडी पब्लिक स्कूल की एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए बच्ची समेत तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रूही गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन और स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना में रेहान (11) और रोशन शर्मा (21) भी घायल हुए हैं। दोनों घायलों का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में जारी है। उनकी विस्तृत स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे के बाद बस चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई और आसपास के थानों को बस के बारे में सूचित किया गया। पुलिस ने पीछा कर हुरलुंग स्थित टेल्को बीएड कॉलेज के पास बस को रोक लिया। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक से पूछताछ की जा रही है और इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। हादसे की खबर फैलते ही अन्ना चौक और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। बच्ची की मौत से लोगों में भारी आक्रोश था, जिसके चलते उन्होंने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top