भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्कूल में बच्चों से मारपीट के आरोप की होगी जांच, डीसी ने...



भास्कर न्यूज |चतरा सदर प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आरा, मोकतमा में बच्चों के साथ कथित मारपीट, दुर्व्यवहार एवं विद्यालय में काम कराने के आरोपों के मामले में जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच करने का निर्देश दिया है।शिकायत में विद्यालय के एक पारा शिक्षक पर आदिवासी समुदाय के दो स्कूली बच्चों से कथित मारपीट करने, विद्यालय में काम कराने, शिकायत करने पर नाम काटने की धमकी देने तथा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि बच्चों द्वारा काम करने से इनकार करने पर उनकी पिटाई की गई। ग्रामीणों ने भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि जांच के दौरान सभी संबंधित पक्षों का पक्ष सुना जाए तथा उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विभागीय नियमों एवं विधि-सम्मत प्रावधानों के तहत कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास के केंद्र हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का शारीरिक दंड अथवा दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top