भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, वेतन रोकने का...




भास्कर न्यूज | सरायकेला विद्यालयों से बिना उचित कारण अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों और कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर अब कार्रवाई होगी। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सोमवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आवश्यकतानुसार वेतन निकासी पर रोक लगाने को भी कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और कक्षाओं का सुचारू संचालन बच्चों के भविष्य से जुड़ा है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने अपार आईडी निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। छूटे हुए बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड और बैंक खाता बनवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। गंभीर मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत सेवा से बर्खास्तगी का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। उपायुक्त ने एकल शिक्षक वाले विद्यालयों और शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। आवश्यकतानुसार प्रतिनियोजन करने को कहा, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।पाठ्यक्रम निर्धारित समय में पूरा करने को भी कहा। स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया। खराब उपकरणों की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। विद्यालयों में बिजली, पेयजल, शौचालय और स्वच्छता की व्यवस्था सुधारने को कहा गया। सीआरपी को लंबित भौतिक सत्यापन दो से तीन दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार सहित बीईईओ, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top