भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:एक साल पहले हुई थी...




गोड्डा जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना पुनसिया गांव के पास गोड्डा-हंसडीहा फोरलेन सड़क पर हुई। मृतक की पहचान पुनसिया गांव निवासी राजन कुमार (पिता हरिमोहन मंडल) के रूप में हुई है। गोड्डा की ओर से आ रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने पल्सर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। ड्राइवर स्कॉर्पियो छोड़ हुआ फरार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक दो टुकड़ों में बट गई और उसके पुर्जे 200 फीट से अधिक दूर जा गिरे। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। राजन कुमार अपने नए घर की ओर जा रहे थे, जो राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बन रहा है। उनके पिता हरिमोहन मंडल पुनसिया गांव के प्रधान हैं। राजन की शादी एक साल पहले कुरमन गांव में हुई थी। गोड्डा-हंसडीहा फोरलेन सड़क जाम दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने गोड्डा-हंसडीहा फोरलेन सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी दिनेश महली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top