भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हजारीबाग में कोयला लदे ट्रक ने दो को‎ कुचला:टक्कर मारने के बाद...




हजारीबाग जिले के चुरचू थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अवैध कोयला ढुलाई में लगे एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय आकाश हांसदा और 24 वर्षीय राजेंद्र वास्के के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ट्रक (BR02GA-9310) ने स्कूटी (JH-02BM-9931) को टक्कर मारने के बाद लगभग 200 मीटर तक घसीटा। हादसे में आकाश हांसदा की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि राजेंद्र वास्के ने सदर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखें.. लोगों ने किया सड़क जाम, ट्रक की हवा निकाली घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक के पहियों की हवा निकाल दी और शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। चुरचू, अंगो, चरही और टाटीझरिया थाना प्रभारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि चुरचू और अंगो थाना क्षेत्रों में पुलिस के संरक्षण में अवैध कोयले का कारोबार चला रहे हैं। उनका कहना है कि तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। चुरचू थाना प्रभारी कुमार अश्विनी ने पुष्टि की है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कोयले के कोई वैध कागजात नहीं मिले हैं और मामले की जांच की जा रही है। दोनों ही अपने परिवार का इकलौता कमाऊ इस हादसे ने दो परिवारों को प्रभावित किया है। मृतक आकाश हांसदा अपने पीछे तीन छोटे बच्चे और राजेंद्र वास्के एक छोटा बच्चा छोड़ गए हैं। दोनों ही अपने परिवारों के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, जिससे उनके परिजनों के समक्ष अब गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने पीड़ितों के आश्रितों को उचित मुआवजा, नौकरी और इस पूरे अवैध कारोबार की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। देर रात पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top