भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हजारों का वाटर पार्क फेल, जमशेदपुर के इस गांव में पहाड़ से...


Last Updated:

Jamshedpur Natural Pool: जहां शहरों में लोग वाटर पार्क और वाटर एक्टिविटी का आनंद लेने के लिए हजारों रुपये खर्च करते हैं, वहीं जमशेदपुर के पोटका प्रखंड स्थित बेगनाडीह गांव में बच्चों को यह सारी खुशियां बिल्कुल मुफ्त में मिल जाती हैं. यहां पहाड़ से निकलने वाला साफ और नीला पानी ग्रामीणों के लिए किसी प्राकृतिक स्विमिंग पूल से कम नहीं है. चारों तरफ हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती के बीच बहने वाले इस पानी में बच्चे न सिर्फ नहाते हैं, बल्कि तैराकी सीखने से लेकर तरह-तरह के करतब दिखाने तक का आनंद लेते हैं.

गांव का यह नजारा इन दिनों लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है. यहां पहुंचकर ऐसा लगता है, मानो प्रकृति ने गांव के बच्चों के लिए अपना वाटर पार्क बना दिया हो. पानी में उतरते ही बच्चे उछल-कूद करने लगते हैं. कोई तैराकी करता है, तो कोई पानी में छलांग लगाकर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करता है. बच्चों के लिए यह जगह किसी बड़े मनोरंजन केंद्र से कम नहीं है.

स्थानीय ग्रामीण सत्येंद्र बताते हैं कि यहां पहाड़ की छोटी से पानी निकलता है, जो बिल्कुल साफ और नीला दिखाई देता है. गांव के लोग लंबे समय से इस पानी का इस्तेमाल नहाने के लिए करते आ रहे हैं. वहीं, बच्चों ने इसे अपना छोटा स्विमिंग पूल बना लिया है. यहां आकर बच्चे पानी में खेलते हैं और एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हैं.

सत्येंद्र के मुताबिक, गांव के लगभग सभी बच्चे इसी जगह पर तैरना सीख जाते हैं. बच्चों के लिए यह सिर्फ नहाने की जगह नहीं, बल्कि मनोरंजन और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक खास ठिकाना भी है. बच्चे प्रतिदिन करीब एक से दो घंटे यहां बिताते हैं. गर्मी हो या सामान्य दिन, पानी में खेलने का मौका मिलते ही बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यहां वाटर पार्क की तरह टिकट खरीदने या हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है. चारों तरफ प्राकृतिक वातावरण, पहाड़ से निकलता पानी और गांव के बच्चों की खिलखिलाहट इस जगह को खास बनाती है. शहरों में जहां लोग कुछ घंटों की वाटर एक्टिविटी के लिए पैसे खर्च करते है.

वहीं बेगनाडीह के बच्चों को प्रकृति की गोद में ही मनोरंजन का अनोखा अवसर मिलता है. हालांकि, प्राकृतिक जलस्रोत में नहाते समय पानी की गहराई, तेज बहाव और फिसलन का ध्यान रखना जरूरी है, खासकर बच्चों को हमेशा बड़ों की निगरानी में ही पानी में उतरना चाहिए.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top