भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘हत्या कराने के लिए जानबूझकर हटाई थी राजीव की सुरक्षा’, राहुल-प्रियंका संग...


होमताजा खबरदेश

‘राजीव की हत्या के लिए हटाई गई थी सुरक्षा’, राहुल संग वीडियो में बोलीं सोनिया

Last Updated:

सोनिया गांधी ने दावा किया है कि राजीव गांधी की सुरक्षा हटाने का फैसला कोई हादसा नहीं था. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘हत्या कराने के लिए जानबूझकर हटाई थी राजीव की सुरक्षा’. राहुल और प्रियंका गांधी के साथ बातचीत के वीडियो में सोनिया ने राजीव गांधी के राजनीतिक दौरों के दौरान हुए पथराव और सुरक्षा में कथित लापरवाही को याद किया. उन्होंने बताया कि राहुल ने एक बार उनसे कहा था कि अगर पापा की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया गया तो वह जल्द ही उनके अंतिम संस्कार के लिए लौटेंगे. राहुल गांधी ने यह वीडियो X पर शेयर किया है.

ख़बरें फटाफट

'राजीव की हत्या के लिए हटाई गई थी सुरक्षा', राहुल संग वीडियो में बोलीं सोनियाZoom

सोनिया गांधी ने राहुल और प्रियंका के साथ बातचीत में दावा किया कि राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी. (फोटो X/@RahulGandhi)

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को लेकर सोनिया गांधी ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव गांधी की सुरक्षा में कटौती कोई सामान्य चूक या महज हादसा नहीं था. उनकी सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी ताकि उनकी हत्या हो सके. सोनिया गांधी ने यह बात अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ एक बातचीत के दौरान कही. इसका वीडियो राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है. वीडियो में सोनिया उन दिनों को याद करती दिख रही हैं जब राजीव गांधी नेता प्रतिपक्ष थे और देश के अलग-अलग हिस्सों में चुनावी दौरे कर रहे थे. उन्होंने बताया कि उन दौरों के दौरान सुरक्षा को लेकर उन्हें लगातार चिंता रहती थी. सोनिया के मुताबिक उस समय हालात ऐसे बन गए थे कि उन्हें किसी अनहोनी का डर सताने लगा था.

यह बातचीत सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ को लेकर हुई है. उन्होंने बताया कि किताब में उन्होंने अपनी यादों को जगह दी है जबकि राहुल और प्रियंका ने भी अपने अनुभव शेयर किए. इससे पुरानी कहानियों को एक नया रूप मिला. बातचीत में सोनिया ने राजीव गांधी के दौरों के दौरान हुए पथराव और विरोध प्रदर्शनों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था संभालने वालों ने उनकी चिंता को गंभीरता से नहीं लिया. राहुल गांधी ने भी उस समय की एक घटना याद की जब वह अपने पिता के साथ दौरे पर गए थे. उन्होंने मां को बताया था कि अगर सुरक्षा को लेकर कुछ नहीं किया गया तो उन्हें जल्द ही पिता के अंतिम संस्कार के लिए लौटना पड़ सकता है.

The proposal didn’t go according to plan and neither did my seventh birthday.

The decision in 2004 gave some of us relief but others joy.

There was an intention behind withdrawing Papa’s security.

And even after 500+ pages there are some things Ma has left out of her book.

Priyanka and I sat down with our mother to talk through all of it. Going back to those memories brought back the joy, the laughter and even the pain we felt at the time.

Ma’s journey of Belonging has been full of enormous love and terrible tragedy, and she has met all of it with dignity and courage.

About the Author

सुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18और पढ़ें
img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top