भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हर साड़ी का मैचिंग ब्लाउज मिलता है जमशेदपुर की ‘ब्लाउज वाली गली’...


Last Updated:

Jamshedpur Blouse Wali Gali: नई साड़ी ली है पर ब्लाउज सिलवाने की टेंशन है तो साकची बाजार की ‘ब्लाउज वाली गली’ आ सकती हैं. यहां पर एक से एक रेडीमेड ब्लाउज मिल जाते हैं और डिजाइन इतनी हैं कि आप कंफ्यूज हो जाएंगी. पैटर्न एकदम नये और कीमत केवल 200 रुपये से शुरू.

सावन का पवित्र महीना अब कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है. इस महीने का महिलाओं के लिए विशेष महत्व होता है. सावन आते ही महिलाएं नई साड़ियां और पारंपरिक पहनावे की खरीदारी शुरू कर देती हैं. लेकिन हर साल एक बड़ी समस्या सामने आती है. नई साड़ी खरीदने के बाद उससे मैचिंग ब्लाउज सिलवाने के लिए दर्जियों के यहां लंबी-लंबी लाइन लग जाती है. कई बार समय पर ब्लाउज तैयार नहीं हो पाता, जिससे त्योहार का मजा भी थोड़ा फीका पड़ जाता है. ऐसे में अब महिलाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है.

जमशेदपुर में एक ऐसी जगह है, जिसे लोग ‘ब्लाउज वाली गली’ के नाम से जानते हैं. यह गली शहर की महिलाओं के लिए किसी खजाने से कम नहीं है. यहां आपको लगभग हर रंग, हर फैब्रिक और हर डिजाइन की साड़ी से मैच करने वाले रेडीमेड ब्लाउज आसानी से मिल जाएंगे. सबसे खास बात यह है कि इन ब्लाउज की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹200 है, जिससे हर बजट की महिलाएं अपनी पसंद का ब्लाउज खरीद सकती हैं.

इस बाजार में सिंपल कॉटन ब्लाउज से लेकर डिजाइनर और पार्टी वियर ब्लाउज तक उपलब्ध हैं. यहां प्रिंसेस कट ब्लाउज, बोट नेक ब्लाउज, वी-नेक ब्लाउज, हाई नेक ब्लाउज, कॉलर नेक ब्लाउज, डीप बैक ब्लाउज, पफ स्लीव ब्लाउज, एल्बो स्लीव ब्लाउज, मैगी स्लीव ब्लाउज और सीक्विन वर्क ब्लाउज जैसे कई आकर्षक डिजाइन मिलते हैं. इसके अलावा कढ़ाई, मिरर वर्क, लेस वर्क और स्टोन वर्क वाले ब्लाउज भी महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दुकानदारों का कहना है कि सावन शुरू होने से पहले ही महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी है. हरे रंग के ब्लाउज की सबसे अधिक मांग है. इसके अलावा पीला, लाल, मरून, गुलाबी और रॉयल ब्लू रंग के ब्लाउज भी खूब बिक रहे हैं. कई महिलाएं एक ही जगह पर अपनी अलग-अलग साड़ियों से मैच करने वाले कई ब्लाउज खरीद रही हैं, ताकि त्योहार के समय सिलाई की चिंता कतई न करनी पड़े.

यह बाजार सिर्फ कम कीमत के लिए ही नहीं, बल्कि लेटेस्ट फैशन के लिए भी जाना जाता है. यहां हर उम्र की महिलाओं के लिए नए ट्रेंड के अनुसार ब्लाउज उपलब्ध हैं. कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर गृहिणियों और कामकाजी महिलाओं तक, सभी अपनी पसंद और बजट के अनुसार आसानी से खरीदारी कर रही हैं. कम समय में रेडीमेड ब्लाउज मिल जाने से महिलाओं का समय और मेहनत दोनों बच रहे हैं.

अगर आप भी इस सावन नई साड़ी पहनने की तैयारी कर रही हैं और ब्लाउज सिलवाने की झंझट से बचना चाहती हैं, तो जमशेदपुर की ‘ब्लाउज वाली गली’ आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यहां कम कीमत में लेटेस्ट डिजाइन, शानदार फिटिंग और हर रंग के रेडीमेड ब्लाउज उपलब्ध हैं. यही वजह है कि सावन के आते ही यह बाजार महिलाओं की पहली पसंद बन जाता है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top