भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हाइवा की टक्कर से साइकिल सवार की मौत



दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुरकुंडा के पास गुरुवार की देर शाम हाइवा की टक्कर से साइकिल सवार 41 साल का रेवती महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। रांची जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को स्वजन के सुपुर्द कर दिया।देर शाम को भुरकुंडा का रहने वाला रेवती किसी काम से साइकिल लेकर घर से निकला था। वापस आने के क्रम में गांव से कुछ पहले हाइवा ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस की मदद से घायल को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से चिकित्सक ने रेफर कर दिया। स्वजन उसे रांची लेकर जा रहे थे, पर रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद स्वजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे। शुक्रवार की मौत की सूचना मिलने पर सहायक अवर निरीक्षक मुश्ताक आलम ने अस्पताल जाकर जांच ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top