भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हाथी के हमले में मृत महिला के परिजनों को मिली सहायता राशि




रांची जिले के साहेदा गांव निवासी बालो देवी की बीते 13 अगस्त को जंगली हाथियों के हमले से गोला प्रखंड क्षेत्र के गुंदली खरैय गांव में मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार मृतक महिला धनरोपनी के लिए गोला के कोरांबे पंचायत के टोला गुंदली खरैय अपने मायके आई हुई थी। घटना के बाद वन विभाग की ओर से तत्काल अंतिम संस्कार के लिए मृतका के परिजनों को 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई थी। शुक्रवार को वनकर्मी मनीष शर्मा ने मृतका के पुत्र राजेश कुमार महतो को क्रियाकर्म के लिए 75 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। वन विभाग के अनुसार, मुआवजे की शेष राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को दी जाएगी। विभाग की ओर से बताया गया कि आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेष भुगतान किया जाएगा। मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top