भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

₹2500 में सिंगल बेड, क्वालिटी ऐसी की 15 साल रहे टनाटन, स्टूडेंट्स...


Last Updated:

Jamshedpur Famous Palang Market: जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के पास यहां का फेमस पलंग मार्केट है. स्टूडेंट हैं या बजट में बेड खरीदना है तो ये जगह बेस्ट है. यहां 2500 से सिंगल बेड मिलने लगते हैं जिनकी मजबूती ऐसी होती है कि 10 से 15 साल इनमें कोई समस्या नहीं आती. यहां बहुत सारी वैरायटी है, जिसमें से आप चुन सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होते ही जमशेदपुर एक बार फिर छात्रों की हलचल से गुलजार होने लगा है. हर साल की तरह इस बार भी झारखंड समेत कई राज्यों से छात्र पढ़ाई के लिए शहर पहुंच रहे हैं. नए शहर में आकर सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ कॉलेज ढूंढना नहीं होती, बल्कि रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को सस्ते और अच्छे तरीके से पूरा करना भी होता है. इन्हीं जरूरतों में सबसे अहम होती है एक आरामदायक पलंग, क्योंकि अच्छी नींद ही किसी छात्र को बेहतर दिन और पढ़ाई के लिए ऊर्जा देती है.

पलंग मार्केट से करें खरीदारी
अगर आप भी जमशेदपुर में पढ़ाई या नौकरी के लिए आ रहे हैं और कम बजट में अच्छे पलंग की तलाश कर रहे हैं, तो मानगो बस स्टैंड के ठीक समीप स्थित ‘पलंग मार्केट’ आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यहां 10 से 15 ऐसी दुकानें मौजूद हैं, जहां खासकर छात्रों और बाहर से आने वाले लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कम कीमत में मजबूत और टिकाऊ पलंग उपलब्ध कराया जाता है.

2500 से शुरू
इस मार्केट की सबसे खास बात यह है कि यहां सिंगल बेड की कीमत मात्र ₹2500 से शुरू हो जाती है. वहीं अगर कोई छात्र सामान रखने के लिए बॉक्स वाला पलंग लेना चाहता है, तो उसकी कीमत लगभग ₹5000 तक जाती है. कम बजट में यह कीमत छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी राहत देने वाली मानी जा रही है.

10 से 15 साल चलता है काम
दुकान संचालक दीपक बताते हैं कि यहां बनने वाले पलंग हार्डवुड और आकाशीय लकड़ी से तैयार किए जाते हैं. इन्हें खासकर स्टूडेंट्स, बैचलर और छोटे परिवारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाता है. मजबूत लकड़ी के कारण ये पलंग लंबे समय तक टिकते हैं. अगर पानी या नमी से बचाकर रखा जाए, तो ये 10 से 15 साल तक आराम से चल सकते हैं.

कम समये के लिए बढ़िया विकल्प
दीपक बताते हैं कि ज्यादातर छात्र तीन से चार साल के लिए ही जमशेदपुर आते हैं. ऐसे में महंगे फर्नीचर पर ज्यादा खर्च करना उनके लिए सही नहीं होता. इसी वजह से कम कीमत में मजबूत और आरामदायक पलंग छात्रों की पहली पसंद बनता जा रहा है. यहां आने वाले कई छात्र तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की सलाह पर सीधे इसी मार्केट का रुख करते हैं.

छात्रों का भरोसेमंद ठिकाना
मानगो बस स्टैंड के पास होने के कारण यहां पहुंचना भी काफी आसान है. छात्रों को ट्रांसपोर्ट की ज्यादा परेशानी नहीं होती और एक ही जगह पर कई दुकानों के विकल्प मिल जाने से वे अपने बजट के हिसाब से पलंग चुन सकते हैं. अगर देखा जाए तो जमशेदपुर का यह ‘पलंग मार्केट’ सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि नए शहर में कदम रखने वाले छात्रों के लिए आराम और सुविधा का भरोसेमंद ठिकाना बन चुका है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top