भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

₹50000 की लागत, ₹300000 का मुनाफा… किसान कर लें इस सब्जी की...


Last Updated:

Bokaro Agriculture News: बोकारो के किसान सुबोध कुमार ने 70 डिसमिल जमीन पर मचान और मल्चिंग विधि से लौकी की खेती कर 50 हजार की लागत में 3 लाख रुपये कमा रहे हैं. वह अब युवाओं को भी लौकी की खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं. आइये जानते हैं किसान से खेती के तरीके के बारे में.

ख़बरें फटाफट

बोकारो: खेती में आधुनिक तकनीक और सही प्रबंधन अपनाकर किसान कम जमीन में भी अच्छी आमदनी हासिल कर सकते हैं. इसका उदाहरण पेटरवार प्रखंड के बांगा गांव के किसान सुबोध कुमार हैं. उन्होंने करीब 70 डिसमिल जमीन में मचान और मल्चिंग विधि से लौकी की खेती कर अच्छी कमाई का मॉडल तैयार किया है. साथ ही खेती से बेहतर आमदनी हासिल कर रहे सुबोध अब युवाओं को भी कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

यूट्यूब से मिला खेती का आइडिया

किसान सुबोध कुमार ने बताया कि वह किसान परिवार से आते हैं. खेती से उनका पुराना जुड़ाव रहा है. लौकी की खेती करने का आइडिया उन्हें यूट्यूब से मिला. इसके बाद उन्होंने जुलाई महीने में लौकी की खेती शुरू की. मचान और मल्चिंग विधि से खेती करने से फसल को सहारा देने के साथ खेत के बेहतर प्रबंधन में भी मदद मिलती है और उपज भी बढ़ता है.

किसान सुबोध के मुताबिक, लौकी की फसल करीब 35 से 40 दिनों में पहली तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है. इसके बाद करीब दो महीने तक लगातार लौकी की तुड़ाई की जा सकती है. इससे किसान को लंबे समय तक बाजार से आमदनी मिलती रहती है.

50 हजार में खेती, 3 लाख तक कमाई

किसान ने बताया कि करीब 60 डिसमिल जमीन में लौकी की खेती पर 45 से 50 हजार रुपये तक की लागत आती है. पूरे सीजन में अच्छी देखभाल के बाद 150 क्विंटल से अधिक लौकी का उत्पादन हो सकता है. अगर बाजार में लौकी का औसत भाव 20 रुपये प्रति किलो तक मिलता है, तो 150 क्विंटल उत्पादन से करीब 3 लाख रुपये की आमदनी हो सकती है. लागत घटाने के बाद किसान के पास करीब 2.5 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है.

पत्तियां पीली होने पर क्या करें?

किसान सुबोध आखिर में बताते हैं कि लौकी की खेती में कई बार पत्तियों के पीले पड़ने और लता के सड़ने जैसी समस्या आती है. ऐसे में किसान को लापरवाही नहीं करनी चाहिए. फसल में बीमारी या कीट का प्रकोप दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञ से सलाह लेकर उचित दवा का छिड़काव करना चाहिए और आधुनिक खेती अपनाकर अपनी कमाई को बढ़ा सकते हैं.
.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top