भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

10 जून को सीएम आवास के सामने घेराव और प्रदर्शन कार्यक्रम को...




भास्कर न्यूज|भरनो झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा गुमला जिला के तत्वावधान में भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर में सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज झारखंड आंदोलनकारी के राजकीय मान सम्मान, अलग पहचान, रोजी रोजगार, नियोजन के गारंटी तथा जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी को सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपया देने के मुद्दे को लेकर दो जून की रोटी के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष घेराव – प्रदर्शन, आमरण तथा आत्मदाह कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। नावाटोली बाजार से ब्लॉक परिसर तक जुलूस निकाला गया। न्याय के साथ सम्मान दो, समाज में स्वाभिमान से जीने का अधिकार दो, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झारखंड आंदोलनकारी का सर्वोच्च सम्मान दो, झारखंड आंदोलनकारी जिंदाबाद, जयपाल सिंह मुंडा अमर रहे,सी पी तिर्की अमर रहे, अजीत तिग्गा अमर रहे,शिबू सोरेन अमर रहे का नारा लगाया गया । मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के अधिकारों की रक्षा की मांग को न दबाया जा सकता है,न मिटाया जा सकता है. झारखंड के अस्तित्व , अस्मिता, पहचान जिंदा है झारखंड आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान से. अबुआ सरकार में झारखंड आंदोलनकारी उपेक्षित हैं. राज्य में सरकार के संकल्प एवं आश्वासन का पालन नहीं किया जा रहा है जिसके कारण 10 जून को झारखंड आंदोलनकारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन आमरण अनशन किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top