भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

100KMPH Thunderstrom | IMD Weather | Delhi Weather | Up Weather |...


100KMPh Thunderstorm Alert: पिछले 24 घंटों में मौसम में भयानक बदलाव देखने को मिला है. उत्तर भारत में लू की आग से काफी राहत मिला है. अचानक भयंकर आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (आईएमडी) के चेतावनी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल ओडिशा और राजस्थान में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम शानदार हो गया है. दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, शाम होते-होते मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट आ गया. बता दें कि अगर आप विकेंड पर बाहर जाने की तैयारी में हैं तो मौसम शानदार रहने वाला है.

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार देर शाम से ही मौसम शानदार हो गया. अचानक तेज रफ्तार की आंधी के साथ बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया. रात भार चले तेज हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा कर दिया. अगले दिन सुबह यानी कि शुक्रवार को भी मौसम सुहावना बना रहा. आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 27 मई की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की भारी कमी दर्ज की गई है. इसके साथ ही, मौसम विभाग ने 29 और 30 मई के लिए दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में आंधी-तूफान की चेतावनी.

उत्तर प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में मौसम का सबसे रौद्र रूप देखने को मिलने वाला है. आईएमडी ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के लिए बेहद गंभीर (Extremely Severe) अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यूपी के आगरा, औरैया, अयोध्या (फैजाबाद), इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, एटा, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, गाजीपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर और हमीरपुर में अगले 24 घंटों के भीतर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी. ये हवाएं 100 KM प्रति घंटे की विनाशकारी रफ्तार तक पहुंच सकती हैं. इन जिलों में भयंकर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में आगरा, अंबेडकर नगर, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश, तेज़ हवाएं (हवा की स्पीड 80-90 kmph से बढ़कर 100 kmph तक हो सकती है) और ओले गिरने की बहुत संभावना है.

दिल्ली में विकेंड पर मौसम सुहावना रहेगा.

बिहार और पूर्वी भारत

  • बिहार में भी मौसम का मिजाज बहुत उग्र हो गया है. मौसम विभाग ने 29 मई को पूरे राज्य में 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी आंधी-तूफान आने और बहुत भारी बारिश होने का गंभीर अलर्ट जारी किया है.
  • बिहार के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी मौसम खराब रहेगा. इन पूर्वी राज्यों में 31 मई से 4 जून के बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है.

राजस्थान में आंधी बारिश

  • राजस्थान में भी भीषण गर्मी के बीच मौसम तेजी से बदल रहा है. शुक्रवार को पूर्वी राजस्थान के दौसा और उसके आसपास के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई है और लोगों को राहत मिली है.
  • राहत के बावजूद, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी राजस्थान में 29 मई से 2 जून तक मौसम खराब रहेगा. वहीं, पूर्वी राजस्थान में 29-30 मई को भयंकर धूल भरी आंधी (Duststorm) चलने की प्रबल संभावना है, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है.

पहाड़ी राज्यों का हाल

  • उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भी मौसम पूरी तरह से बिगड़ गया है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 29 और 30 मई को भारी बारिश और अलग-अलग स्थानों पर तेज ओलावृष्टि होने की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
  • इसके साथ ही, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कई हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और तूफानी हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है. खराब मौसम के कारण पहाड़ी रास्तों पर यात्रा जोखिम भरी हो सकती है.

मानसून का हाल

दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से अपनी चाल चल रहा है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में मानसून के दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के कई अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल बनी हुई हैं. मानसून की इस सक्रियता के चलते पूरे दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है.

ये रहा मानसून का पैटर्न

दक्षिण के राज्यों में मानसून का हाल

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और भारी बारिश का दौर जारी है. वहीं, मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के लिए 29 से 31 मई तक 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले भयंकर आंधी-तूफान (Thundersquall) की कड़ी चेतावनी जारी की है, जबकि केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी आगामी 4 जून तक मूसलाधार बारिश होने के प्रबल आसार जताए गए हैं.

दिल्ली-एनसीआर में 27 मई की तुलना में तापमान में कितनी गिरावट दर्ज की गई है?
दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना होने के कारण 27 मई की तुलना में अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है.

मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के किन जिलों में 100KM की रफ्तार से आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है?
मौसम विभाग ने यूपी के आगरा, औरैया, फैजाबाद (अयोध्या), इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, एटा, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, गाजीपुर, हमीरपुर समेत कई जिलों में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

बिहार को लेकर मौसम विभाग ने क्या गंभीर अलर्ट जारी किया है?
मौसम विभाग ने 29 मई को बिहार में 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी आंधी-तूफान आने और मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी है.

राजस्थान के किन हिस्सों में हाल ही में आंधी-तूफान के साथ बारिश दर्ज की गई है?
शुक्रवार को पूर्वी राजस्थान के दौसा और उसके आसपास के जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश दर्ज की गई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी का अलर्ट है.

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वर्तमान स्थिति क्या है और किन क्षेत्रों में इसके आगे बढ़ने की संभावना है?
मानसून की उत्तरी सीमा तेजी से आगे बढ़ रही है और अगले 2-3 दिनों में इसके दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के कई और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top