भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

15 नवंबर को स्थापना दिवस नहीं मनाने का विरोध: मशाल जुलूस को...


रांची16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने आदिवासी संगठनों के सदस्यों को हिरासत में लिया। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने आदिवासी संगठनों के सदस्यों को हिरासत में लिया।

झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर को नहीं मनाए जाने से आदिवासी संगठनों में नाराजगी है। इसके विरोध में संगठनों ने 28 नवंबर को झारखंड बंद का एलान किया है। इसी क्रम में बुधवार को मशाल जुलूस निकालने की तैयारी थी। लेकिन जयपाल सिंह स्टेडियम के पास जुलूस शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए लोगों में आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की, आदिवासी बचाओ मोर्चा की केंद्रीय महिला अध्यक्ष संगीता कच्छप, राकेश बड़ाईक, मदन मुंडा, उमेश उरांव, बुधु उरांव और आकाश बेक समेत अन्य शामिल हैं। सभी को खेलगांव थाने में रखा गया है। संगठनों की योजना स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकालने की थी। इसके जरिए लोगों से 28 नवंबर के बंद को सफल बनाने की अपील की जानी थी। नेताओं का कहना है कि 15 नवंबर झारखंड की ऐतिहासिक पहचान और आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से जुड़ा दिन है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top