भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

16 जुलाई को सूर्य बदलेंगे अपनी चाल, इन 4 राशियों का शुरू...


होमताजा खबरधर्म

16 जुलाई को सूर्य बदलेंगे अपनी चाल, इन 4 राशियों का शुरू होगा शुभ समय!

Last Updated:

July Solar Transit: 16 जुलाई को सूर्य मिथुन से कर्क में प्रवेश कर दक्षिणायन शुरू करेंगे. देवघर के पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार यह दिन पूजा और दान के लिए खास माना जाता है. राशियों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा खासकर कर्क, सिंह, कुंभ, मीन राशियों को इससे लाभ होने की संभावना है.

ख़बरें फटाफट

देवघर. जुलाई का महीना इस बार ज्योतिष के नजरिए से काफी खास माना जा रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह है ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन. हर महीने सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं और इसी बदलाव को संक्रांति कहा जाता है. इस बार 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि इस बार का सूर्य गोचर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसी दिन से सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन हो जाएंगे.

ज्योतिष शास्त्र में दक्षिणायन का अपना अलग धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है. इस दिन किए गए पूजा-पाठ, दान-पुण्य और पितरों से जुड़े कार्यों का विशेष फल मिलता है. इसलिए इस अवसर को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए. इसके बाद तांबे के लोटे में स्वच्छ जल, लाल फूल और थोड़ा-सा रोली या सिंदूर डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए. सूर्य को जल अर्पित करते समय आदित्य हृदय स्तोत्र या फिर ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और कार्यों में सफलता मिलने लगती है. साथ ही मानसिक तनाव कम होता है और स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है.

करें इन चीजों का दान
उन्होंने बताया कि सूर्य संक्रांति के दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है. इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार लाल रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है. जैसे लाल वस्त्र, गुड़, तांबे के बर्तन या लाल फल किसी जरूरतमंद व्यक्ति को देना लाभकारी होता है. इसके अलावा अगर किसी गरीब, असहाय या भूखे व्यक्ति को भोजन कराया जाए, तो सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किया गया छोटा-सा दान भी कई गुना फल देता है और व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग खोलता है.

पितरों की की जाती है पूजा-आराधना
ज्योतिषाचार्य के अनुसार दक्षिणायन की शुरुआत के साथ पितरों की पूजा, तर्पण और श्राद्ध जैसे धार्मिक कार्यों के लिए भी यह समय शुभ माना जाता है. जो लोग अपने पूर्वजों का स्मरण करते हुए श्रद्धा से तर्पण या दान-पुण्य करते हैं, उन्हें पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और कई प्रकार की बाधाएं भी दूर होने लगती हैं. यही वजह है कि सनातन परंपरा में सूर्य के इस राशि परिवर्तन को केवल खगोलीय घटना नहीं, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना गया है.

इन चार राशियों पर बरसेगी भगवान सूर्य की कृपा
पंडित नंद किशोर मुदगल ने खास तौर पर कहा कि कर्क, सिंह, कुंभ और मीन राशि के जातकों को इस दिन बताए गए उपाय जरूर करने चाहिए. इन राशियों के लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर विशेष प्रभाव डाल सकता है. अगर ये लोग श्रद्धा और नियम के साथ सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और दान-पुण्य करें, तो करियर, नौकरी, व्यापार और पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बढ़ सकती है.

साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में भी राहत मिल सकती है और मानसिक तनाव कम होगा. इसलिए 16 जुलाई का यह दिन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सकारात्मक शुरुआत का भी बेहतरीन अवसर माना जा रहा है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top