भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

2026 में अब तक 73 भगोड़े लाए गए वापस, CBI ने यूएई...


होमताजा खबरदेश

इंटरपोल रेड नोटिस के जरिए UAE से भारत डिपोर्ट हुआ मोस्ट वॉन्टेड राघेश

Last Updated:

Kerala Murder Case: जुर्म करके विदेश भागने वाले अपराधियों के लिए अब दुनिया का कोई भी कोना सुरक्षित नहीं रह गया है. सीबीआई ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत केरल में हत्या के मामले में वॉन्टेड आरोपी राघेश उन्नीकोचन को संयुक्त अरब अमीरात से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है.

इंटरपोल रेड नोटिस के जरिए UAE से भारत डिपोर्ट हुआ मोस्ट वॉन्टेड राघेशZoom

सीबीआई ने केरल में हत्या के आरोपी राघेश उन्नीकोचन का यूएई से प्रत्यर्पण कराया है.

Fugitive Raghesh Unnikochan: सीबीआई ने हत्या के एक मामले में शामिल आरोपी का यूएई से प्रत्यर्पण कराया है. केंद्रीय एजेंसी ने 19 नवंबर को जानकारी दी कि आरोपी राघेश उन्नीकोचन केरल में दर्ज हत्या के मामले में वॉन्टेड था. यूएई भागने के बाद उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया गया था. केंद्रीय एजेंसी ने 19 नवंबर को एक बयान में बताया कि सीबीआई ने विदेश मंत्रालय (एमईए), गृह मंत्रालय (एमएचए) और केरल पुलिस के साथ मिलकर उसे यूएई से वापस लाने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की. राघेश उन्नीकोचन को बुधवार को भारत लाया गया.

सीबीआई ने कहा, “यह व्यक्ति केरल पुलिस की ओर से दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित था. जांच के दौरान कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वह फरार हो गया था. उसके खिलाफ संबंधित अदालत में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है और अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था.”

अधिकारियों ने बताया कि राघेश उन्नीकोचन की इस मामले में संलिप्तता के कारण उसकी तलाश की जा रही थी और यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे थे कि उसे कानून के अनुसार सजा मिले. सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि केरल पुलिस के अनुरोध पर, एनसीबी-नई दिल्ली (सीबीआई) ने इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ ‘रेड नोटिस’ जारी करवाया था.”

इसके बाद, यूएई के अधिकारियों ने राघेश उन्नीकोचन का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए यूएई अधिकारियों ने उसे भारत वापस भेजने (डिपोर्ट करने) की अनुमति दे दी. सीबीआई ने बताया कि केरल पुलिस की एक टीम यूएई गई थी, जहां आरोपी को उन्हें सौंप दिया गया. यह टीम आरोपी को लेकर 18 नवंबर को केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंची.

अधिकारियों ने बयान में कहा, “भारत में इंटरपोल के लिए ‘नेशनल सेंट्रल ब्यूरो’ (एनसीबी) के रूप में काम करते हुए सीबीआई अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘भारतपोल’ के जरिए देश भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है.” सीबीआई ने बताया कि 2019 से लेकर अब तक, इंटरपोल के माध्यम से 281 से अधिक वांछित अपराधियों को सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया है. इनमें 2026 के दौरान लाए गए 73 भगोड़े भी शामिल हैं.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top