भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

22 कैरेट 114,4 00




दिन 290 अधिकतम | रात 210 न्यूनतम आज भी बादल छाए रहने की संभावना। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। (रेट प्रति 10 ग्राम में, जीएसटी एक्स्ट्रा) (-000) कोई बदलाव नहीं (-000) चक्रधरपुर| रेलवे अस्पताल के प्रथम तल स्थित स्त्री रोग वार्ड में शनिवार सुबह फॉल सीलिंग का एक हिस्सा गिर गया। घटना के समय वार्ड में मरीज और चिकित्सा कर्मी मौजूद थे। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इससे मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों और अस्पताल कर्मियों के अनुसार, फॉल सीलिंग के आसपास कई जगह दरारें दिख रही हैं। छत पर पानी रिसने के निशान भी मिले हैं। कर्मचारियों ने वार्ड और अन्य हिस्सों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। रेलवे अस्पताल का यह भवन करीब 10 वर्ष पहले करोड़ों की लागत से बनाया गया था। इसके बावजूद समय-समय पर गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतें सामने आती रही हैं। इससे पहले दीवारों पर लगे पंखे गिरने जैसी घटनाएं भी होने की बात कही गई है। अब फॉल सीलिंग गिरने से रखरखाव व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच अस्पताल भवन में दूसरे तल के निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी है। घटना के बाद रेलवे प्रशासन से पूरे भवन की तकनीकी जांच, सुरक्षा ऑडिट, जरूरी मरम्मत कराने की मांग की जा रही है। चाईबासा| धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के तहत 23 नवंबर को एसोसिएशन ग्राउंड फुटबॉल मैदान में कोल्हान प्रमंडलीय जनजातीय गौरव सम्मेलन होगा। सम्मेलन सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी चल रही है। तैयारियों को लेकर कार्यक्रम के प्रमंडलीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भाजपा जिला और नगर कमेटी के पदाधिकारियों, प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई। संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय हुईं। जनसंपर्क अभियान पर चर्चा हुई। ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नालाल रावत, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, जनजातीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा भी आएंगे। पूर्व सांसद और प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक, सांसद, जिले में रहने वाले प्रदेश प्रभारी, सदस्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top