भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

3 दिशाओं में बहती जलधारा, 2 नदियों का संगम और छठ की...


Last Updated:

Jamshedpur Chhath Pooja Preparation: जमशेदपुर में दिवाली के बाद अब छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं. खरकई और स्वर्णरेखा नदी के संगम पर स्थित प्रसिद्ध दोमुहानी घाट पर श्रद्धालुओं ने साफ-सफाई और जगह सुरक्षित करने का काम शुरू कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. दिवाली का त्योहार खत्म होते ही अब लोग लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों में जुट गए हैं. पूरे जमशेदपुर में छठ पूजा को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. बाजारों से लेकर छठ घाटों तक तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं. इसी बीच जमशेदपुर का दोमुहानी घाट भी छठ व्रतियों के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है. खरकई और स्वर्णरेखा नदी के संगम पर स्थित यह घाट शहर के सबसे पसंदीदा और आस्था से जुड़े छठ घाटों में से एक माना जाता है.

दो नदियां एक ही स्थान पर मिलती हैं
दोमुहानी घाट की सबसे बड़ी खासियत यहां दो नदियों का संगम है. खरकई और स्वर्णरेखा नदी एक ही स्थान पर मिलती हैं. यही वजह है कि इस घाट का धार्मिक और प्राकृतिक महत्व काफी खास है. यहां छठ करने आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि दो नदियों के संगम पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का अनुभव बेहद अद्भुत और आध्यात्मिक शांति देने वाला होता है. खासकर सुबह उगते सूर्य और शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान यहां का नजारा देखने लायक होता है.

इस घाट की एक और खासियत यहां से दिखाई देने वाली तीन दिशाओं में बहती जलधारा है. नदी का विस्तार और दोनों नदियों का मिलन इस जगह को बेहद खूबसूरत बनाता है. यही कारण है कि हर साल छठ के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. कई परिवारों के लिए यह घाट वर्षों से आस्था और परंपरा का केंद्र बना हुआ है.

दो हफ्ते पहले से शुरू हो जाती है सफाई
स्थानीय निवासी शेखर बताते हैं कि दोमुहानी घाट पर छठ करने के लिए लोगों में काफी उत्साह रहता है. यही वजह है कि पूजा से करीब दो सप्ताह पहले ही लोग घाट की सफाई करने और अपनी जगह सुनिश्चित करने में जुट जाते हैं. कई श्रद्धालु नदी किनारे अपने लिए पत्थर लगाकर स्थान निर्धारित कर लेते हैं, ताकि पूजा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो. उन्होंने बताया कि यहां जगह की काफी मांग रहती है, क्योंकि संगम का खूबसूरत नजारा और शांत वातावरण श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है.

इस बार भी खास रहेगा नजारा
वहीं घाट पर साफ-सफाई का काम भी तेजी से किया जा रहा है, ताकि छठ व्रतियों को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. दूसरी ओर छठ करने वाली भारती बताती हैं कि वे आज घाट पर स्नान करने पहुंची हैं. आज से ही वे लहसुन-प्याज का सेवन बंद कर देंगी और छठ के नियमों का पालन करते हुए पर्व की तैयारियों में जुट जाएंगी.

छठ महापर्व केवल एक पूजा नहीं, बल्कि शुद्धता, अनुशासन, प्रकृति और आस्था से जुड़ा त्योहार है. ऐसे में दोमुहानी संगम घाट पर श्रद्धालुओं की बढ़ती तैयारियां बता रही हैं कि इस बार भी यहां छठ का नजारा बेहद खास रहने वाला है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top