Last Updated:
Ranchi Gaushala: रांची के कांके में 104 एकड़ में फैली गौशाला में 369 गाय और भैंसों को वीआईपी सुविधाएं मिलती हैं. यहां एसी, 24 घंटे डॉक्टर, और विशेष आहार का प्रबंध किया गया है. यहां खेती किसानी भी की जाती है. इसके अलावा 10 कर्मचारी पशुओं की सेवा के लिए हमेशा रहते हैं.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के कांके में सबसे बड़ी गौशाला है. यहां पर करीब 369 गाय और भैंस का पालन किया गया है. आपको यहां पर हर नस्ल की गाय- भैंस देखने को मिल जाएगी. सबसे खास बात यह है कि यहां पर इनको काफी वीआईपी ट्रीटमेंट मिलती है. गर्मी के दिनों मे एसी तो ठंड के दिनों में उनके लिए विशेष कमरे का बंदोबस्त किया जाता है. आइये जानते हैं इसके बारे में,
यहां के केयरटेकर अभिमन्यु बताते हैं कि यहां पर एक हॉस्पिटल है. जहां पर 24 घंटे तीन-तीन डॉक्टर रहते हैं. इसके लिए स्पेशल रूम है. जहां पर डॉक्टर अनुसार पशुओं का भोजन तैयारा होता है. यहां गायों की जरूरत और उनके हेल्थ के अनुसार ही चारा दिया जाता है. अभी जैसे ठंड का दिन है, तो मकई और गुड़ अधिक दिया जाएगा. यहां साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान दिया जाता है.
104 एकड़ में फैली है गौशाला
अभिमन्यु बताते हैं कि यहां 104 एकड़ में यह गौशाला है. जहां पर गायों की देखभाल के साथ-साथ खेती बाड़ी भी की जाती है. यहां पर एक मंदिर भी है और हम लोग इसके गोमूत्र से विशेष खाद्य तैयार करते हैं. यहां के गोबर से भी खाद तैयार किया जाता है और फिर किसानों को बेचा जाता है. कई लोग हैं, जो गौ सेवा के नाम पर यहां पर आते हैं और उनके लिए विशेष खाना डोनेट करके जाते हैं.
इनको रहने के लिए अलग-अलग कंपार्टमेंट बनाए गए हैं. 10 से अधिक कर्मचारी हैं, जो सिर्फ और सिर्फ गायों की देखभाल करते हैं. साफ सफाई उनके लिए खाना बनाना, उनको खाना देना, चारा देना, पूरे तबेले की सफाई करते हैं. यह सारी चीज कर्मचारी पूरे 12 घंटे करते रहते हैं. अब ठंड में उनके लिए पूरा का पूरा शेड तिरपाल से ढक दिया जाएगा.
हर गाय-भैंस का है हिसाब किताब
यहां पर आएंगे तो देखेंगे एक बोर्ड टंगा हुआ है. जहां पर किस नस्ल के कितनी गाय हैं. इसका पूरा हिसाब एक जगह करके लिखा रहता है. अभिमन्यु बताते हैं कि इनसे जो दूध होता है, वह हम घर- घर जाकर होम डिलीवरी करते हैं. यहां पर हर दिन चार से पांच लोग विजिट भी करते हैं गौ सेवा करने के लिए, तो उनसे भी यहां पर काफी खाना और फंड इकट्ठा हो जाता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…