भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

41 करोड़ से खरीदी जाएंगी 2 मशीनें:190 फीट की ऊंचाई तक आग...




राजधानी में बहुमंजिली इमारतों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झारखंड अग्निशमन विभाग ने पुख्ता तैयारी शुरू कर दी है। आग लगने की स्थिति में हाई राइज बिल्डिंग में ऊंचाई पर फंसे लोगों को आसानी से बचाया जा सके, इसके लिए विभाग ने एक मैकेनिज्म तैयार किया है। झारखंड अग्निशमन विभाग लगभग 41 करोड़ की लागत से अब दो ब्रांटो स्काई लिफ्ट की खरीदारी करेगा। इन दोनों अत्याधुनिक मशीन की खरीदारी के लिए फायर ब्रिगेड की टीम जल्द ही फिनलैंड जाएगी, जहां टेक्निकल निरीक्षण करने के बाद तैयार किए गए स्पेसिफिकेशन से मिलान करेगी। टीम में इंजीनियर और मैकेनिक के अलावा फायर ब्रिगेड के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो यह जांच करेंगे कि मशीन के बारे में बताई गई वास्तविक क्षमता है या नहीं। टीम की सहमति के बाद ही दो ब्रांटो स्काई लिफ्ट झारखंड मंगाई जाएंगी। रांची व देवघर में तैनात रहेगी एक-एक लिफ्ट राजधानी में लगातार बन रहे बहुमंजिले भवनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक ब्रांटो स्काई लिफ्ट रांची में रखने की तैयारी है। वहीं प्रत्येक साल देवघर में आयोजित होने वाले श्रावणी मेला के दौरान बाहर से आए श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए दूसरा ब्रांटो स्काई लिफ्ट वहां भेजने की तैयारी है। 22 करोड़ की लागत से खरीदे गए ब्रांटो स्काई लिफ्ट की क्षमता 190 फीट से ज्यादा ऊंचाई तक आग बुझाने की होगी, जिसे रांची में रखा जाएगा। वहीं दूसरी मशीन की कीमत लगभग 19 करोड़ रुपए है, जिसकी क्षमता 130 फीट से ज्यादा ऊंचाई तक आग बुझाने की है। इस मशीन को देवघर में रखने की तैयारी की गई है। ब्रांटो स्काई लिफ्ट (एरियल प्लेटफॉर्म) काफी ऊंचाई तक आग बुझाने के अलावा वहां फंसे लोगों को रेस्क्यू भी करेगी। एक ब्रांटो स्काई लिफ्ट 190 फीट तक, जबकि दूसरी 130 फीट से ज्यादा ऊंचाई तक आग बुझाने आैर वहां फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल सकेगी। इस मशीन को ऑपरेट करने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। स्काई लिफ्ट से क्या फायदा



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top